फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आग का गोला बनी शू-एक्सपोर्टर की कार, कूदकर बचाई जान

Sun, 10 Apr 2022 04:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कार सवार शू-एक्सपोर्टर जयपुर हाउस की तरफ जा रहे थे, तभी यह घटना हो गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, जिससे सड़क पर यातायात रुक गया। 
विज्ञापन
कार बनी आग का गोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकुइयां पर शू एक्सपोर्टर दीपांशु त्रिलोकानी की कार में आग लग गई। वह उनका दोस्त उतर गए। कुछ ही देर में कार धू-धूकर जलने लगी। यह देखकर रास्ते पर वाहनों का आवागमन रुक गया। दमकल ने पहुंचकर 20 मिनट में आग बुझाई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है।

विज्ञापन


पांडव नगर, शाहगंज निवासी दीपांशु त्रिलोकानी की सिकंदरा स्थित औद्योेगिक क्षेत्र में जूते की फैक्टरी है। रविवार दोपहर 12:30 बजे वह अपने मित्र जितेंद्र के साथ दरेसी से घर आ रहे थे। पंचकुइयां चौराहे पर ही कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। यह देखकर दीपांशु ने कार को रोक दिया। वह और जितेंद्र उतर गए। इसके बाद बोतल से बोनट पर पानी डालने लगे। बोनट को खोलने का प्रयास किया, लेकिन बोनट खुला नहीं। वह लॉक हो चुका था। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही लपटें निकलने लगीं।

कार आग का गोला बन गई। यह देखकर आसपास के लोग घबरा गए। वहीं रास्ते पर वाहनों का आवागमन भी रुक गया। दस मिनट में दमकल पहुंच गई। आग बुझाने में 20 मिनट लगे। इससे रास्ते पर जाम भी लग गया। दीपांशु ने पुलिस को बताया कि कार पांच साल पुरानी थी। इसका कारण नहीं पता चला है।

सुरक्षा का ध्यान रखें

शहर में कार और ट्रक में आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। कई बार आग लगने पर लोग फंस भी जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा का ध्यान रखने की जरूरत है। पुलिस के मुताबिक, गर्मी के मौसम में कारों में ज्यादा हीट होती है। इसलिए सर्विस कराते है। वायरिंग लूज नहीं होनी चाहिए। कार में आग लगने पर फंसने का खतरा रहता है। इसलिए कार के अंदर किसी भारी वस्तु को रखें, जिससे आपातकाल में कार का शीशा तोड़कर बाहर निकला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें