फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भयानक दृश्य: बस का टायर फटते ही लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Mon, 04 May 2026 08:11 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से चलती बस में भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, हालांकि बस पूरी तरह जल गई।
 
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना डौकी क्षेत्र में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। लखनऊ से सवारियां लेकर गुरुग्राम जा रही प्राइवेट स्लीपर बस का टायर फटने से आग लग गई। बस में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरी बस जल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे बाद आग पर पाया काबू।
विज्ञापन


 

पुलिस के मुताबिक मन्नत ट्रेवल्स की बस को चालक हरेंद्र वीर सिंह निवासी नगला इमली तहसील खेरागढ़, आगरा चला रहा था। वह लखनऊ से 32 सवारियां लेकर गुरुग्राम जा रहा था। सोमवार सुबह करीब 4 बजे बस थाना डौकी क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 15.600 पर पहुंची ही थी तभी बस का पिछला टायर फटने से आग लग गई। टायर में आग लगी देखकर चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। जिससे बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी यात्रियों ने कूदकर खुद को बचाया। 
 

इस दौरान कुछ यात्रियों ने अपना सामान भी बाहर निकाल लिया। इसी बीच देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। इससे कुछ यात्रियों के सामान भी जल गए। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम व डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती प्रयास में इंस्टिंग्विशर का प्रयोग, पानी की बोतलों से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बस में भीषण आग लग चुकी थी, जिससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। एक्सप्रेसवे पर चलती बस में भीषण आग लगने से वाहनों की रफ्तार थम गई। करीब घंटे तक एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मची रही।
 
विज्ञापन

समय रहते चालक ने रोकी बस नहीं बड़ा हादसा हो सकता था
एक्सप्रेसवे पर चालक ने बस के टायर में आग लगते ही समय रहते बस रोककर यात्रियों को बाहर निकाल दिया था। अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि टायर फटने के कारण बस में आग लगी थी। चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि कुछ यात्रियों का सामान आग में जल गया। सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें