बेवर। गाजियाबाद में रविवार को हुए सड़क हादसे में नगला सुदामा के रहने वाले युवक की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है। सोमवार को शव आने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला सुदामा का रहने वाला 20 वर्षीय कुलदीप बाथम गाजियाबाद में रह कर एक गोदाम में काम कर रहा था। रविवार सुबह काम पर जाते समय गिरधर मेट्रो स्टेशन के पास फ्लाईओवर से उतरते समय बाइक फिसल गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम को शव गांव पहुंचा। वहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद घर में मातम छाया है।