फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर गर्भवती होने की बात आई सामने, परिजन ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। कस्बे के एक गांव की रहने वाली मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ एक दूर के रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी परिजन को तब हुई, जब किशोरी चार माह की गर्भवती हो गई। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से बीमार है। 28 मई को बेटी की तबीयत बिगड़ी तो चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि उनकी बेटी चार से पांच माह की गर्भवती है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। पीड़िता के पिता ने बताया कि 9 फरवरी को उनके दूर के रिश्तेदार 50 वर्षीय आनंद पाल उर्फ छुट्टन ने एक स्थान पर उनकी नाबालिग बेटी के साथ गलत काम किया। बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
इसके बाद 28 मई को बेटी के साथ फिर से गलत काम किया। तब बेटी की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद जांच कराई तो आरोपी की घिनौनी करतूत सामने आई। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। जल्द ही आनंद पाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-
पीड़िता की मां भांप नहीं सकी आनंद के इरादे
दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने बताया कि पहली बार जब आनंद ने उनकी बेटी के साथ गलत हरकत की थी उस समय पत्नी ने देखा कि आनंद बेटी को 10 रुपये दे रहा था। इसके बाद पत्नी ने उसे डांट कर भगा दिया था। बेटी मानसिक रूप से बीमार है जिस वजह से कुछ बता नहीं सकी। पत्नी भी आनंद के इरादे भांप नहीं सकी।



विरोध करने पर दी गई धमकी
पीड़िता के परिजन ने बताया कि दुष्कर्म की जानकारी होने के बाद जब विरोध किया तो आनंद व उसके परिजन ने धमकी दी। धमकी मिलने के बाद से परिवार के लोग दहशत में हैं।
मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार भी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -अभिषेक तिवारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें