हादसे की खबर मिलने पर मैरिज होम में खुशियां मातम में बदल गईं। सतीश ने विवाह तय कराया था। उनकी मौत से परिजन का बुरा हाल था। किसी तरह रात में ही एक घंटे के अंदर शादी की रस्में सादगी से अदा की गईं। सोमवार को शादी वाले घर में दूल्हे के यहां भी सन्नाटा पसरा हुआ था। शादी में मिला दहेज का सामान भी घर के बाहर ही पड़ा हुआ था। हादसे के मामले में सतीश के बेटे अमन कुमार ने बस चालक के विरुद्ध लापरवाही और तेजी से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें - वृद्धावस्था पेंशन को लेकर खुशखबरी: आवेदन का झंझट न जांच की टेंशन, 60 की उम्र पार करते ही हो जाएगी शुरू
बस के ऊपर रखे टूल बॉक्स से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की छत पर रखे टूल ब़ॉक्स पर भी 15-20 लोग बैठे हुए थे। अंडरपास से पहले लगे गर्डर से टूल बाॅक्स टकराने के डर से चालक ने बस की छत पर सवार लोगों को नीचे उतारा था। बस अंडरपास की ओर चली तभी बॉक्स गर्डर से टकरा गया। इसी के बाद चालक का बस से नियंत्रण नहीं रहा। बस लहराती हुई तीन लोगों को रौंदती हुई निकल गई।