आगरा। एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज के अंडर ऑफिसर प्रतीक खंडेलवाल ने सिक्किम के चिमचे स्थित इंडियन हिमालयन क्लाइम्बिंग एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट में आयोजित 28 दिवसीय ऑल इंडिया एडवांस माउंटेनियरिंग कैंप में शानदार प्रदर्शन किया। 5 नवंबर से 2 दिसंबर तक चले इस कैंप में देशभर के 17 एनसीसी निदेशालय के 21 सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स ने भाग लिया।
इसमें प्रतीक ने ट्रेकिंग, वॉल क्लाइम्बिंग, सर्च‑एंड‑रेस्क्यू और रॉक क्लाइम्बिंग में उत्कृष्ट दक्षता दिखाई। उन्हें माउंट लाकोखांगस्टे और माउंट काकोखांगस्टे की शिखर परेड के लिए चयनित किया गया, जहां उन्होंने 21,400 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर तिरंगा फहराया। इस उपलब्धि पर एनसीसी आगरा ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एनएस चारग, आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम, 1 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अंकुर सुहाग, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल दीपक जुयाल और कंपनी कमांडर अमित अग्रवाल ने बधाई दी।