फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट सवारों की दबंगई: स्कूटी सवार युवक पर थूका, फिर बीच रास्ते में कर दी पिटाई; FIR हुई दर्ज

Tue, 18 Aug 2026 12:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में थूकने का विरोध करने पर बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी सवार युवक से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकता थाना क्षेत्र में थूकने का विरोध करने पर बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी सवार युवक की पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कलाल खेरिया निवासी हरिमोहन ने बताया कि 14 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे वह आगरा से घर लौट रहे थे। तोरा मंदिर के पास बुलेट बाइक पर सवार दो युवकों ने उन पर थूका। विरोध करने पर दोनों ने गाली दी और बमरौली कटारा की ओर जाने लगे।

उन्होंने स्कूटी से पीछा किया, दोनों रमाडा की ओर भाग गए। वह जलसा गार्डन के पास रुक गए, तभी आरोपी दोबारा पहुंचे और उनकी पिटाई की। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस बाइक सवारों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें