फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रामपुर के पास बाइक सवार युवक को मारी गोली, गंभीर

Sat, 19 Sep 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के रामपुर गांव के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए फतेहाबाद भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लायकपुरा निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उनका भतीजा शेर सिंह (40) शुक्रवार रात करीब नौ बजे धिमिश्री की ओर से बाइक से घर लौट रहा था। रामपुर गांव के पास पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली आंख के पास लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे गांव के ही सुंदर सिंह को मामले की जानकारी हुई और उन्होंने इसकी सूचना परिजन को दी। मामले का पता चलते ही परिजन माैके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर निबोहरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए फतेहाबाद भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा के अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन




प्रथम दृष्टया कारोबार को लेकर रंजिश की बात सामने आ रही है। एक व्यक्ति के सिर में गोली लगी है। घायल को उपचार के लिए पहले फतेहाबाद ले जाया गया था। वहां उसकी हालत गंभीर मिलने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी की जा रही है। - राजीव रंजन, एसीपी शमसाबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें