बिचपुरी। विद्युत उपकेंद्र बिचपुरी से जुड़े गांव नागर और नगला लालदास में एसडीएम सदर ताज सुरक्षा संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। सुबह पांच से दस बजे तक चले अभियान में दोनों गांवों में कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
अधिशासी अभियंता कमला नगर सचिन गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान कई घरों में कटिया डालकर और मीटर बाइपास करके बिजली चोरी किए जाने के मामले सामने आए। सचिन गुप्ता ने बताया कि विद्युत चोरी के मामलों में करीब 50 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अभियान में एसडीओ सिकंदरा साइट-सी राकेश कुमार, एसडीओ मलपुरा शीलवंत, अवर अभियंता दीपक कुमार, हृदेश नाथन, नीतेश समेत विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।