फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैंटर में टकराने से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Sun, 05 Jul 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: कैंटर में घुसी बाइक, सवार पुरा दसू के कीर्तिराम की मौत
विज्ञापन
बाह। कार की हेडलाइट एक बाइक सवार अधेड़ का काल बन गई। कार की रोशनी से आंखें चुंधियाने के कारण बाइक सड़क पर खड़े कैंटर में घुस गई। बाइक चालक की माैके पर ही माैत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार रात 11 बजे करीब हुआ। पुरा दसू गांव के कीर्तिराम (55) जैतपुर में अपने प्लॉट की चौहदी बनवाने के बाद बाइक से गांव के रामनरेश के साथ घर वापस लौट रहे थे। पाठकपुरा गांव के पास अचानक सामने आयी कार की हेडलाइट की रोशनी से बाइक चालक कीर्तिराम की आंखें चुंधिया गईं। बाइक सड़क पर खड़े कैंटर में घुस गई। कीर्तिराम की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रामनरेश का सैफई पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी सुघर मालती, 4 बेटे और एक बेटी को छोड़ा है। वहीं. पति का शव देखकर बेसुध हुई मालती को नहीं सूझ रहा कि बेटी सौम्या की शादी और बेटों की परिवरिश कैसे होगी? घर में पति के अलावा और कोई कमाने वाला नहीं है। हादसे के बाद पूरा गांव शोक में डूबा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें