फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नालों में कचरा और सिल्ट मिलने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
नाला सफाई का निरीक्षण करते नगरायुक्त।
विज्ञापन
आगरा। नालों की सफाई 15 जून तक का दावा करने वाले नगर निगम के नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य जब शनिवार को शास्त्रीपुरम में नाला सफाई देखने निकले तो उनका सच्चाई से सामना हो गया। शास्त्रीपुरम क्षेत्र के नालों में कचरा और सिल्ट भरी मिली। उन्होंने जेडएसओ जितेंद्र कुमार और सैनिटरी इंस्पेक्टर मनोज पाल की फटकार लगाई।
विज्ञापन

शनिवार को शास्त्रीपुरम पहुंचे नगर आयुक्त ने नालों में गंदगी, फ्लोटिंग कचरा, अतिक्रमण, क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल और जल निकासी में बाधा जैसी कई खामियां पाईं। मुख्य नाले में कचरा तैरता मिला। जेडएसओ बोले कि शास्त्रीपुरम क्षेत्र में नाला आगे जाकर समाप्त हो जाता है, जिससे तेज बारिश में पानी ओवरफ्लो होकर कॉलोनियों में भर जाता है। एडीए ने बनाया था, इसे जोड़ने की जरूरत है। नगर आयुक्त ने विशेष अभियान चलाकर नाले की तलीझाड़ सफाई तत्काल कराने के निर्देश दिए। सहायक नगर आयुक्त को डीपीआरओ को पत्र भेजकर नाले को लिंक कराने की प्रक्रिया शुरू कराने के आदेश दिए। साइट-सी नाले में नगर आयुक्त को पुल के पास नाले में अतिक्रमण मिला और नई बनी पुलिया क्षतिग्रस्त मिली। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और क्षतिग्रस्त हुए निर्माण की रिपोर्ट तलब की है।
बताया गया कि साइट-11 में पुलिया के नीचे पानी रुकने से जलभराव होता है। उन्होंने पुलिया को तत्काल खुलवाने तथा जल निकासी के लिए पंप लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, एसएफआई मुनेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खामियां मिलने पर होगी कार्रवाई
नालों का औचक निरीक्षण करेंगे। किसी भी नाले में कचरा, अतिक्रमण या निर्माण संबंधी खामियां मिलेंगी तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। अधिकारी जलभराव दूर कराएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। -संतोष कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें