मुरैना (मध्य प्रदेश) के पोरसा क्षेत्र में रविवार सुबह 10 बजे चंबल नदी के बीच यात्रियों से भरी मोटर बोट अचानक बंद हो गई। नगरा साहसपुर घाट से आगरा के बटेश्वर महादेव मंदिर जा रही मोटर बोट में 100 से ज्यादा यात्री और 50 बाइकें थीं। इंजन बंद होने के बाद मोटर बोट तेज बहाव में बहने लगी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।