गंजडुंडवारा। मोटर बाइंडिंग की दुकान से चोरों ने लगभग 55 हजार रुपये का तांबा का तार चोरी कर लिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। दुकानदार ने चोरी किए जाने की तहरीर पुलिस को दी हैं।
योगेश शर्मा पुत्र ब्रजमोहन शर्मा की मोटर बाइंडिंग की दुकान हैं। सोमवार की रात्रि चोरों ने उसकी दुकान में नकब लगाकर प्रवेश कर लिया। चोर उनकी दुकान में रखा नया और पुराना तार तांबा का तार चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकानदार योगेश अपनी दुकान पर पहुंचे तो दुकान में नकब लगा देेखा। मौके से तांबा का तार व अन्य सामान भी चोरी हो चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। डेढ़ माह पूर्व भी दुकान में चोरी हुई थी। कोतवाली प्रभारी अनूप भारती ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों को फुटेज को खंगाला जा रहा हैँ।