फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां की लगन और पति के सपने ने दिखाई राज्य पुरस्कार तक राह

Tue, 01 Sep 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
संगीता शर्मा
विज्ञापन
आगरा। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और नवाचार की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए आगरा के अकोला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धनौली की प्रधानाध्यापिका संगीता शर्मा को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चुना गया है। मूलरूप से मुरादाबाद के बिलारी की रहने वाली और वर्ष 1999 से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय संगीता शर्मा ने विवाह के बाद आगरा में शिक्षण कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

वर्ष 2010 से वह धनौली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं और तब से लेकर अब तक उन्होंने विद्यालय की तस्वीर ही बदल दी है। संगीता शर्मा का यहां तक का सफर आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि बचपन में अपनी मां की शिक्षा के प्रति लगन और संघर्ष को देखकर उन्होंने शिक्षिका बनने का संकल्प लिया था। वर्ष 2020 में पति के निधन के बाद यह उनके लिए एक बड़ा व्यक्तिगत आघात था, लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत बनाया।
उनके पति का सपना था कि स्कूल के बच्चे खूब आगे बढ़ें और जनपद का नाम रोशन करें। इसी सपने को अपना लक्ष्य बनाते हुए उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ नवाचार और सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया। जब उन्होंने विद्यालय का कार्यभार संभाला था, तब बालिकाओं की शिक्षा को लेकर अभिभावकों में जागरूकता की कमी थी। उन्होंने घर-घर जाकर बेटियों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से अभिभावकों तक पहुंचाया। परिणाम यह रहा कि आज इस सरकारी स्कूल के बच्चे अटल आवासीय विद्यालय, सैनिक स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें