फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah news: मां की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने पांच दिन बाद निकाली लाश; इसलिए बेटे ने किया कत्ल

Tue, 18 Jun 2024 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

सौतेले बेटे ने मां की हत्या कर लाश को खेत में दफना दिया। पुलिस ने पांच दिन बाद लाश को निकाला। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सकरौली थाना क्षेत्र में पुत्र ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। शव को ले जाकर खेत में दफना भी दिया। शक होने पर सौतेले भाई ने पुलिस को सूचना दी। पांच दिन बाद शव को खेत से निकलवाया गया। आरोपी पुत्र सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। सौतेले भाई ने हत्या की वजह मृतका के दुष्चरित्र तो पुलिस ने संपत्ति का विवाद बताया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी गंगा सिंह की सीमा (42) के साथ तीसरी शादी हुई थी। पहली पत्नी देवी से हरपाल का जन्म हुआ। दूसरी पत्नी सुधा पर कोई संतान नहीं थी। रामशंकर सीमा का बेटा है। उसके ऊपर आरोप है कि मां के दुष्चरित्र और बदनाम होने से उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 13 जून को उसकी हत्या गला दबाकर कर दी। 

थाना प्रभारी सकरौली नरेश सिंह ने बताया कि गंगा सिंह के मरने के बाद सीमा 6 बीघा जमीन को बेचना चाहती थी। जबकि रामशंकर मना कर रहा था। इसके चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसको मार दिया और सबूत मिटाने के लिए शव को ले जाकर खेत में दफना दिया।
विज्ञापन


सीमा देवी के अचानक लापता होने से हरपाल सिंह को शक हुआ तो उसने थाने में सूचना दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए रमाशंकर व उसके साथी गांव के ही नीरज व नगला सियाराम निवासी रामबाबू उर्फ भालू को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर चरी के खेत से सोमवार रात सीमा देवी के शव को निकलवाया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किए गए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। -कृष्णमुरारी दोहरे, सीओ जलेसर
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें