फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कार से किसने उड़ाए एक करोड़ रुपये के हीरे? 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ

Tue, 18 Jun 2024 08:51 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में हीरा कारोबारी की कार से एक करोड़ रुपये के हीरे चोरी करने वालों का अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है। सीसीटीवी की पुलिस मदद ले रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हीरे लूटने वाले बदमाश - फोटो : सीसीटीवी से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कार से एक करोड़ रुपये के हीरे जड़े आभूषण गायब हो गए। 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। वारदात के बाद से हीरा कारोबारी और उसका परिवार पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है।

विज्ञापन

मदिया कटरा स्थित नीरज डेरी के सामने बदमाशों ने शनिवार रात वारदात को अंजाम दिया था। परिणय कुंज, बाग फरजाना निवासी नितिन मेहरोत्रा अपनी कार से जयपुर हाउस से घर लौट रहे थे। दो बदमाशों ने झांसा देकर उनकी कार की खिड़की से उनका बैग उड़ा लिया। जिसमें एक करोड़ रुपये मूल्य के 100 कैरेट हीरा जड़े हार के पांच सेट थे। करीब 1.50 लाख रुपया नकद था। 400 ग्राम सोने के आभूषणों में हीरों को जड़ा गया था। व्यापारी की मुंबई में हीरा जड़ित आभूषण बनाने का कारखाना था।

एमजी रोड, संजय प्लेस में प्रकाश डायमंड कॉरपोरेशन के नाम से शोरूम है। वारदात के बाद एक तरफ व्यापारी की पत्नी का बुरा हाल है। दूसरी तरफ दो दिन से व्यापारी लोहामंडी थाने के चक्कर काट रहा है। पुलिस को वारदात में टप्पेबाज गैंग पर शक है। टप्पेबाजों का यह गैंग बाहरी बताया जा रहा है। हीरा आभूषण उड़ाने के मामले में पुलिस ने पांच संदिग्धों की पहचान का दावा किया था, लेकिन 48 घंटे बाद भी नतीजा सिफर है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय का कहना है पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें