फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे: एंबुलेंस कर्मियों की मदद से कमलेश को मिला मां का सुख

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। महिला ने एंबुलेंस में अपने पहले बेटे को जन्म दिया। मदर्स डे पर मिली इस खुशी से पूरा परिवार खुश है। जच्चा बच्चा दोनों ही पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

सोरों के गांव घटिया निवासी कमलेश पत्नी सोनू को शनिवार की देर रात प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद परिजन ने एंबुलेंस सेवा को फोन कर दिया। एंबुलेंस सेवा 108 उसके घर पर पहुंच गई। जब एंबुलेंस महिला को अस्पताल लेकर जा रही थी तभी उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। ईएमटी गिरीश यादव, चालक प्रमोद कुमार ने आशा नीतू की मदद से एंबुलेंस में ही महिला को सुरक्षित प्रसव कराया।
महिला ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा बच्चा को सोरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मदर्स डे के मौके पर मां बनने का सुख मिल जाने से कमलेश की खुशी का ठिकाना नहीं है। प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें