मदर्स डे के उपलक्ष्य में स्कूलों में आयोजन
मदर्स डे के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर के स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी मां के लिए कार्ड बनाए, उनके लिए स्लोगन लिखे। नृत्य, गीत, कविता, भाषण आदि माध्यमों से भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
1- कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने मां के लिए सुंदर कार्ड बनाए और उन्हें भेंट किए। पोस्टर के माध्यम से भी मां के प्रति भावनाएं व्यक्त कीं। प्रधानाचार्या रूबीना खानम ने प्रेरक प्रसंग सुनाए।
2- सिंपकिंस स्कूल में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक विद्यार्थियों ने रंगोली, नृत्य, सलाद मेकिंग, मेहंदी और फैंसी ड्रेस गतिविधियों में अपनी माताओं के साथ हिस्सा लिया। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने कार्ड और कोलॉज बनाने के साथ, मां को धन्यवाद पत्र लिखने, मां के लिए हाथ से बना उपहार भेंट करने व अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया।
3- होली पब्लिक किड्स स्कूल, आलमगंज, लोहामंडी में कक्षा प्ले ग्रुप और नर्सरी के विद्यार्थियों और उनकी माताओं ने मदर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। बैलून बस्टिंग, पेपर डांस, कुकिंग विदाउट फायर, बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट गतिविधियों में हिस्सा लिया। प्रियांशी गर्ग को बेस्ट मदर का पुरस्कार दिया गया। संचालन शिखा भारद्वाज ने किया। स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर, प्रधानाचार्या नम्रता अग्रवाल की उपस्थिति रही।
4- बोस्टन पब्लिक स्कूल, पश्चिमपुरी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। प्रबंध निदेशक पृथ्वीराज सिंह चाहर और प्रधानाचार्या राजरानी सिंह ने विद्यार्थियों को बड़ों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
5- जीडी गोयनका स्कूल, जूनियर विंग, कमला नगर में विद्यार्थियों ने सुंदर कार्ड बनाकर अपनी माताओं को भेंट किया। विद्यार्थियों और उनकी माताओं ने बॉटल डेकोरेशन, बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट, हेल्दी टिफिन गतिविधियों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया।