फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दर आए खाली हाथ, लौटे झोली भरके

Fri, 08 Apr 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
राजामंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर स्थापित है मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां के दरबार में जो भी खाली हाथ आया, वह लौटा तो झोली भर के। राजा की मंडी रेलवे स्टेशन स्थित चामुंडा देवी मंदिर पर भक्त मां से मुरादें मांगने आते हैं। नवरात्र में मंदिर में भक्तों की भीड़ तो होगी ही, शनिवार को मां के दर्शनों के लिए सैलाब उमड़ता है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी वीरेंद्रानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि सैकड़ों साल पहले चामुंडा देवी की मूर्ति स्थापित हुईं। तब न तो रेलवे स्टेशन था और न ही कालोनियां। मंदिर के पूर्व पुजारियों ने बताया था कि कोई भगत देवीजी की प्रतिमा राजस्थान से ले जा रहा था। विश्राम के लिए पीपल की छांव में बैठा तो उसके बाद प्रतिमा हिली नहीं। इसके बाद देवी की प्रतिमा यहीं स्थापित कर दी गई। 1998 में मां चामुंडा देवी प्रबंध सेवा कमेटी ने मंदिर का जीर्णोद्धार किया। नवरात्र से पहले मंदिर के पास सफाई से पुजारी वीरेंद्रानंद संतुष्ट नहीं हैं। मंदिर के प्रमुख रास्ते पर कूड़ाघर बना दिया गया है, जिसे हटवाने के लिए कई बार कहा गया है। कुछ महीने पहले इंडिया राइजिंग ने मंदिर के पास सफाई अभियान चलाया, लेकिन नगर निगम ने नवरात्र पर भी ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें