फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों को महिला थाने में छोड़ गई मां, वापस आने पर बताई चौंकाने वाली वजह

Wed, 18 Dec 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
महिल थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के महिला थाने में मंगलवार दोपहर को तीन बच्चों को रोते हुए देख पुलिसकर्मी चौंक गई। आसपास कोई नहीं था। बच्चों से पूछा तो पता चला कि उनकी मां यहां छोड़ गई है। कह गई है कि उसके लौटने तक कहीं नहीं जाना है। पुलिस के जानकारी करने पर पता चला कि महिला मुकदमे के सिलसिले में वकील से मिलने के लिए दीवानी कचहरी गई है।
विज्ञापन


बच्चों से एक रिश्तेदार का मोबाइल नंबर मिला। पुलिस ने उससे संपर्क किया। उसके पास महिला का मोबाइल नंबर नहीं था। पुलिस ने उससे कहा कि वह अन्य रिश्तेदारों से संपर्क कर महिला तक संदेश भिजवाए कि बच्चे रो रहे हैं, वो तुरंत आए।

इसी तरह महिला तक जानकारी पहुंची। इस बीच पुलिस ने बच्चों को बिस्कुट और फ्रूटी दी। तब जाकर वे शांत हुए। महिला के लौटने पर उन्हें सौंपा गया। महिला थाना प्रभारी ठाकुर अलका सिंह ने बताया कि सुबह काफी फरियादी आए थे। उनके चले जाने के बाद बच्चों पर नजर गई। 
विज्ञापन


बच्चों के पास न गर्म कपड़े थे, न ही चप्पल थीं। वे ठंड से ठिठुर रहे थे। जूते, चप्पल और गर्म कपड़े मंगाकर उन्हें दिए गए। महिला ने लौटकर बताया कि पति से केस चल रहा है। उसी के सिलसिले में वकील से मिलने के लिए गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें