फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद कर बैठा ऐसी गलती: सास ने पकड़ा गला, पत्नी ने डंडे से फोड़ दिया सिर; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Sun, 06 Aug 2023 02:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

एक युवक के होश उस समय उड़ गए, जब उसकी सास ने गला पकड़ लिया। वहीं दौड़ते हुए आई पत्नी ने डंडा मारकर पति का सिर फोड़ दिया। पत्नी और सास की इस हरकत के बाद बेचारा पति दहशत में है। 
 
विज्ञापन
पति का फोड़ दिया सिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति को अपनी सास के सामने पत्नी की जिद न मानना महंगा पड़ गया। दरअसल पत्नी की जिद थी कि वो अपनी मां के साथ मायके जाएगी, लेकिन पति ने इस बात का विरोध करते हुए उसे जाने से रोका। इसके बाद जो हुआ पति को जान बचाने के लिए दौड़ लगानी पड़ गई।
विज्ञापन
Trending Videos

मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव पोखर पांडे का है। यहां के रहने वाले सुभाष पुत्र निर्मल सिंह के साथ पत्नी और सास ने जो किया उससे वह अब भी दहशत में है। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर पत्नी पूजा और सास लक्ष्मी के खिलाफ शिकायत की।


ये भी पढ़ें -  UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार

थाने पहुंचे सुभाष ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह की है। उसकी पत्नी पूजा अपनी मां लक्ष्मी देवी के साथ मायके जाने की जिद कर रही थी। उसने मना किया तो पत्नी इसी बात पर नाराज हो गई। फिर दोनों में विवाद शुरू हो गया। 

पीड़ित ने बताया कि पत्नी और सास दोनों ने उस पर हमला कर दिया। सास ने उसका गला पकड़ लिया, वहीं पत्नी ने उसके सिर में डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। सिर में डंडा लगने से खून बहने लगा, जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर आ गई। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद ले जाया गया। युवक के सिर में गहरी चोट है, जिसके कारण उसे भर्ती कर लिया गया है।  वहीं मामले में पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें