आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में पूजा करने जा रहीं मां-बेटी पर पड़ोसन ने हमला किया। आरोप है कि गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी का पीछा करता था। रास्ते में छेड़छाड़ भी कर चुका है। बुधवार को वह बेटी के साथ मंदिर जा रही थीं। रास्ते में युवक की पत्नी ने डंडे से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है दोनों पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है। मारपीट करने की वजह से पाबंद की कार्रवाई की गई है।