फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलने गई मासूम तो मां ने दी खौफनाक 'सजा', दरवाजे पर लटकाकर बेरहमी से पीटा

Fri, 08 Jun 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मासूम बेटी को पीटती मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में मां का बेरहम चेहरा सामने आया है। मां ने अपनी चार साल की मासूम बेटी को दरवाजे की कुंडी पर लटकाकर बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद गांव में जांच को गई थाना पुलिस से पहले ही आरोपी महिला घर से फरार हो गई। पुलिस शिकायत करने पर कार्रवाई की बात कह रही है।     

थाना गोवर्धन के गांव मुखराई में तीन दिन पूर्व चार साल की बच्ची खेलने के लिए घर से निकल गई थी। काफी देर बाद जब बच्ची लौटकर आई तो मां ने उसकी जमकर पिटाई लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बच्ची को बचाया

हद तो तब हो गई जब मां ने मासूम बेटी को हाथ बांधकर दरवाजे की कुंडी से लटका दिया। इसके बाद उसको छड़ी से पीटा। पड़ोसियों ने बेरहम मां से बच्ची को बचाया। एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया। 

बच्ची के शरीर पर छड़ी के निशान मां की क्रूरता बयां कर रहे हैं। यह वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो के बाद मां अपनी बेटी को लेकर फरार हो गई। 

वीडियो वायरल होने पर जांच को पहुंची पुलिस को कोई नहीं मिला। गोवर्धन पुलिस बैरंग लौट आई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि मामला तो घरेलू हिंसा का है, लेकिन कोई शिकायती पत्र दे तो कार्रवाई की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें