फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटियों की मौत का रहस्य गहराया, दो महीने की जांच में नतीजे तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

Fri, 26 Apr 2019 11:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मां रितु के साथ मासूम कायरा
विज्ञापन
शहर की पॉश कालोनी पांडव नगर में कारोबारी रोहित धूपड़ की पत्नी रितु (38) और बेटियों कायरा (3) तथा सचिका (6) की रहस्यमय हालात में मौत के मामले में मामले में विसरा परीक्षण रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसमें किसी भी तरह का जहर नहीं बताया गया है। इससे तो यही लग रहा है कि तीनों की जान दम घुट जाने से हुई, लेकिन पुलिस अभी अपनी जांच पड़ताल जारी रखेगी।
विज्ञापन


एफआईआर हत्या की धारा में दर्ज है जबकि एक भी साक्ष्य जान लिए जाने का नहीं मिला है। पुलिस 25 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। नौकरानी से पूछताछ हो चुकी है लेकिन दो महीने की जांच में आत्महत्या जैसी भी कोई बात सामने नहीं आई है।

सारी जांच फोरेंसिक जांच पर टिकी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला में तीनों के विसरा का परीक्षण किया जा चुका है। इसमें किसी तरह का जहर नहीं मिला है। रिपोर्ट तैयार है। सिर्फ एक अधिकारी के दस्तखत होने बाकी है। यह रिपोर्ट पुलिस को एक -दो दिन में मिल जाएगी। लेकिन अभी भी पुलिस के गले यह बात नहीं उतर रही है कि मां-बेटियों की एक साथ मौत कैसे हो गई? जबकि बाथरूम में एग्जास्ट फैन लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रितु, कायरा और सचिका के शव 24 फरवरी की शाम घर के ही बाथरूम में मिले थे। घर का मेन गेट अंदर से बंद था। तीनों नहाने की अवस्था में थीं। बालों में शैंपू लगा था। गैस गीजर के पाइप से गैस लीक  हो गई थी? सिलिंडर खाली था।

पुलिस की जांच अब इसी बिंदू पर टिकी है कि तीनों की मौत एक साथ कैसे हो गई। अगर बाथरूम में जहरीली गैस भी फैली तो तीनों के शरीर पर अलग-अलग असर हुआ होगा। तीनों की उम्र अलग-अलग थी। तीनों में कोई भी गेट क्यों नहीं खोल पाया।

जांच अधिकारी राजेश्वर त्यागी का कहना है कि विसरा परीक्षण की लिखित रिपोर्ट का इंतजार है, इसका अध्ययन कराया जाएगा, पुलिस अपने तरीके से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें