फ़तेहपुर सीकरी क्षेत्र के मसेलया और रोझौली गांव के बीच नहर में एक युवती की बोरी में भरकर फेंकी गई लाश मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर उसकी जांच की।
माना जा रहा है कि शव कहीं से बहकर यहां आया है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। लग रहा है कि उसकी हत्या कर शव को बोरे में बंद कर नहर में फेंक दिया गया।
फतेहपुर सीकरी ब्रांच से निकली नहर चाहरवाटी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी है। शुक्रवार की शाम गांव मसेलया से रोझौली तक जाने वाले मार्ग में नहर की पुलिया के पास कुछ लड़के शाम को क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद नहर के पास चली गई।