फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः दो दिन से लापता मां और बेटा का बोरे में मिला शव, सौतेले बेटे और दामाद पर हत्या शक

Thu, 24 May 2018 11:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा में 10 साल पहले मर चुके रिटायर्ड हेडमास्टर की दूसरी पत्नी और उसके बेटे का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। गुरुवार की सुबह दोनों के शव गौसना टीले के पास सड़क किनारे बोरे में बंद मिले। 

मां-बेटे के कत्ल के पीछे हेडमास्टर की पेंशन और ग्रेच्युटी का विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में हेडमास्टर की पहली पत्नी के बेटे, बेटी, दामाद, भाई के साथ छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


यह सनसनीखेज कत्ल 22 मई का माना जा रहा है। यमुनापार शिवनगर कालोनी निवासी श्रीमती (45) बेटे राहुल (16) के साथ बैंक से पति रूमीलाल की पेंशन का पैसा निकालने के लिए गई थी। 

बोरों में बंद मिले शव

दोनों मां-बेटे सुबह को करीब 10 बजे घर से निकले। शाम तक भी वापस नहीं आए। दोनों की तलाश भी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। श्रीमती के बच्चों ने पहुंच कर शिनाख्त की।

गुरुवार को मां-बेटे के शव गौसना टीले के पास सड़क किनारे प्लास्टिक के दो अलग-अलग बोरों में मिले। शव बुरी तरह से सड़ गए थे। शरीर पर बने जख्मों से साफ है कि पहले दोनों को डंडों से पीटा गया है, फिर गला घोंट दिया गया। 

इस मामले में श्रीमती की बेटी आशा ने हेडमास्टर की पहली पत्नी के बेटे कृष्णा, बेटी प्रीति और दामाद प्रमोद के साथ परिवार के छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

पेंशन को लेकर हत्या का शक

सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि रूमीलाल प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर थे। उनकी पहली पत्नी मंगलेश की मौत 20 साल पहले हो गई थी। रूमीलाल ने अपने घर में चौका बर्तन करने वाली श्रीमती से दूसरी शादी कर ली थी। 

श्रीमती को शिवनगर में एक मकान खरीदकर दिलवा दिया था जहां वो अपने बच्चों के साथ रहती थी। जबकि रूमीलाल की पहली पत्नी के बच्चे बिहारी का बगीचा में रहते थे। 

रूमीलाल की मौत 2008 में हो गई थी। रूमीलाल की मौत के बाद श्रीमती को पेंशन मिलने लगी। इसी पर पहली पत्नी के बच्चे उससे दुश्मनी रखने लगे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें