बाह। होलीपुरा गांव में मंगलवार की रात 10 बजे के करीब गाली गलौज के विरोध पर घर में घुस कर मां-बेटे को पीटे जाने का मामला सामने आया है। होलीपुरा की नीलम शर्मा ने पुलिस को बताया कि रात 10 बजे के करीब पड़ोस के व्यक्ति ने घर का दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खोला तो गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लाठी से प्रहार किया।
अचानक हुए हमले से चीख पुकार मचाई तो बेटा प्रवेश शर्मा बचाने आया। उसके सिर पर भी लाठी से प्रहार किया। पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा होने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर आ गई थी। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।