गुरुग्राम से भरतपुर जा रहे बाइक सवार परिवार को मथुरा के छाता में तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में मां और ढाई साल की मासूम बेटी की माैत हो गई। पति बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक माैके से फरार हो गया। फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा सामने आया। थ्रेसर मशीन के नीचे तीन किशोरों के दबने से चीखपुकार मच गई। एक की माैत हो गई, दो की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा के मलपुरा क्षेत्र में जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलने के साथ फायरिंग। इसमें गोली लगने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। फिरोजाबाद में पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। फैक्टरी में विधानसभा चुनाव के लिए हथियार बनाए जा रहे थे। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। कासगंज में विवाहिता का शव पंखे से लटका हुआ मिला। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मथुरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से मां और मासूम बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार; परिजनों में मचा कोहराम
मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र में सेमरी फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसकी ढाई साल की बेटी की मौत हो गई। परिवार गुड़गांव से भरतपुर जा रहा था। हादसे में महिला का पति बाल-बाल बच गया, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया...
पढ़ें पूरी खबर
फिरोजाबाद में थ्रेसर बन गया काल: मशीन के नीचे दब गए तीन किशोर, एक की मौत; दो की हालत गंभीर
फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र के अहमदपुर मढ़ा गांव में ट्रैक्टर के साथ जा रही धान की थ्रेसर मशीन पलट गई। इसके नीचे दबने से 14 वर्षीय कन्हैया की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो किशोर घायल हो गए...
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: आगरा के मलपुरा में जमीन के लिए खूनी संघर्ष, पहले लाठी-डंडे चले फिर हुई फायरिंग, युवक गंभीर
आगरा के मलपुरा क्षेत्र के नगला कारे गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष और फायरिंग हो गई। गोली लगने से देवेंद्र उर्फ बंगाली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है...
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: चुनाव 2027 के लिए बन रहे थे अवैध हथियार, मिट्टी के टीलों में चल रही फैक्टरी का पर्दाफाश; देखें वीडियो
फिरोजाबाद में मटसैना पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 12 बने-अधबने तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया...
पढ़ें पूरी खबर
ऐसा क्या हुआ?: रात को खुश थी अंशिका, सास को दवा खिलाई, पति से बात की; फिर सुबह कमरे में मिली लाश
कासगंज के रेखपुर गांव में 27 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। रात में उसने पति से फोन पर मायके जाने की इच्छा जताई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है...
पढ़ें पूरी खबर