सहावर। थाना क्षेत्र के गांव बाजनगर में खेत से जबरन चकरोड निकालने का विरोध करने पर मां बेटी की पिटाई कर दी। पुलिस आरोपियेां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव बाजनगर निवासी बेगमबती ने बताया कि दस अक्तूबर को उसके खेत में गांव के ही सत्यपाल टिल्लू, बिल्लू, बिना ग्राम प्रधान के खेत से मिट्टी डालकर चकरोड निकल रहे थे।जब विरोध किया तो उसे व उसकी पुत्री को लाठी डंडों से पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।