फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुबह और शाम जाम ने बढ़ाई परेशानी, एमजी रोड-हाईवे पर रेंगे वाहन

विज्ञापन
एमजी रोड और हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। 
विज्ञापन
आगरा। सप्ताह के पहले दिन वाहनों का दबाव अधिक होने से एमजी रोड से लेकर हाईवे तक सुबह और शाम लोगों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। पांच मिनट की दूरी तय करने में 20 से 25 मिनट का समय लग गया। गर्मी में यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को भी बहुत परेशानी हुई।
विज्ञापन

एमजी रोड पर रावली से धाकरान तक पिलर निर्माण का कार्य चल रहा है। इस वजह से यातायात व्यवस्था में समस्या हो रही है। रोजाना जाम से जूझना पड़ता है। सोमवार होने की वजह से रावली महादेव मंदिर में आने वाले लोगों की भीड़ रहती है। इस वजह से जाम लगने लगता है। सुबह 10 बजे से ही रावली से लेकर जिलाधिकारी आवास तक वाहन फंस गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वाहनों को निकालने का प्रयास किया लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ। दोपहर तक लाइन लगी रही।
कलेक्ट्रेट चाैराहे तक पहुंचने में वाहन चालकों को 20 मिनट का समय लग रहा था। यही हाल हाईवे का भी रहा। मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा तक वाहन फंसे रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत शाम को हुई। पांच बजे से सात बजे तक वाहनों का दबाव अधिक होने की वजह से जाम लगा रहा। वहीं फतेहाबाद मार्ग पर मुगल पुलिया से आगे एक तरफ की सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण दोनों तरफ के वाहनों को एक ओर की लेन से ही बैरिकेडिंग लगाकर निकाला जा रहा है। बसों की संख्या अधिक होने पर यहां पर भी लंबी लाइन लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी रोड और हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें