फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 24 घंटे में पकड़े दो दर्जन से अधिक निराश्रित पशु, जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर की सड़कों, बाजारों और आवासीय इलाकों में घूम रहे निराश्रित गोवंश की समस्या पर नगर निगम प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान नगर निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक निराश्रित गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में भिजवाया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
विज्ञापन

शहर के अमरपुरा बोदला सड़क, ईंट मंडी, शास्त्रीपुरम, बिचपुरी सड़क तथा भावना स्टेट, केके नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम का यह अभियान दो शिफ्ट में चलाया जा रहा है। बताया कि जिन पशुओं के मालिक सामने आ रहे हैं और निर्धारित जुर्माना राशि जमा कर रहे हैं, उनके पशुओं को नियमानुसार उनकी सुपुर्दगी में दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें