फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... और खुशियों के माहौल में गूंजने लगीं चीखें

Mon, 25 Dec 2017 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
School bus Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के घिरोर में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों की चीखों ने सभी के होश उड़ा दिए। बस में सवार होकर स्कूल जन्मदिन मनाने जा रहे 11 बच्चे घायल हो गए। तीन बच्चों व चालक को गंभीर हालत में सैफई भेजा गया। वहां सुधार न होने के बाद एक छात्र को परिवारीजन आगरा ट्रामा सेंटर ले गए। 
विज्ञापन


ट्रक से टकराने के बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। स्थानीय लोगों व पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना क्षेत्र के गांव कोसोन स्थित बाबा इंटरनेशनल में 25 दिसंबर को अवकाश के दिन विद्यालय के 11 बच्चों का जन्मदिन मनाए जाने का कार्यक्रम था। 

सभी बच्चों का जन्मदिन 25 दिसंबर को ही होता है। सुबह करीब 7:45 बजे सभी बच्चे स्कूली बस में सवार होकर कुरावली मार्ग से घिरोर मार्ग की तरफ पहुंचे थे। तभी घिरोर से कुरावली की ओर जा रहे बालू से भरे ट्रक ने बस को सीधी टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चों की चीख व धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ गए। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई थी। बस में सवार लहूलुहान बच्चे रो रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। 

बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी राहत के काम में जुट गई। बच्चों को एक एक कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे भी पुलिस ने बस निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। 

अस्पताल में मामूली रूप से घायल बच्चों को उपचार के बाद परिवारीजनों के साथ घर भेज दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल ऋषभ (11), शिवानी (12) और देवू (10) चालक संतोष यादव को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में भी देवू की हालत में सुधार न होता देख परिवारीजन आगरा ट्रामा सेंटर ले गए। हादसे के बाद कोहराम की स्थिति देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें