फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: ट्रक से टकराई स्कूल बस, 22 बच्चे घायल, 4 की हालत गंभीर

Mon, 25 Dec 2017 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
School bus Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर घने कोहरे के कारण स्कूल बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 22 बच्चे घायल हो गए। जिसमें चार बच्चे और ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घिरोर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे क्रिसमस पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल जा रहे थे। कुरावली से 22 बच्चों को लेकर बस घिरोर की ओर जा रही थी, तभी गढ़िया फैजपुर के पास घने कोहरे के चलते सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। सभी घायलों को सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक और 4 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें