एक लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग ने एक माह में एक लाख बच्चों को कोरोना की पहली डोज लगाए जाने का लक्ष्य रखा है। जबकि बीते दस दिन में अभी तक एक प्रतिशत ही कोरोना का टीकाकरण हो सका है। इसके पीछे बीते दिनों होली की छुट्टी और स्कूलों में शुरू हुईं परीक्षाओं को माना जा रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुनीष पौरुष ने बताया कि केंद्रों पर बच्चों के पंजीकरण, टीकाकरण और प्रतीक्षालय के लिए अलग प्रबंध किए गए हैं। इन केंद्रों पर बायोलाजिकल-ई कंपनी की कार्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। इसकी भी दो खुराकें लगाई जाएंगी। बच्चों को टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के साथ वॉक-इन (मौके पर) पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।