फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला असर: आगरा में जिलाधिकारी हुए सख्त तो कोविड अस्पतालों में 969 बेड मिले खाली

Fri, 07 May 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अमर उजाला की खबर के बाद डीएम ने सबसे पहले कंट्रोल रूम पहुंच कर एक-एक अस्पताल में उपलब्ध बेड का ब्योरा जांचा तो 969 बेड खाली मिले।  
विज्ञापन
अस्पताल के गेट पर चस्पा बेड न होने का नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चार दिन से आदेशों को हवा में उड़ा रहे कोविड अस्पतालों पर बुधवार को जिलाधिकारी ने सख्त रुख अख्तियार किया। संचालकों को फटकार लगाई। एक-एक अस्पताल का ब्योरा जांचा तो 24 घंटे में 969 खाली बेड निकल आए। जिनमें 147 वेंटिलेटर व 247 आईसीयू बेड हैं। डीएम के तेवर देख बुधवार को कोविड अस्पतालों ने भी नोटिस बोर्ड पर खाली बेड का ब्योरा चस्पा किया है।

विज्ञापन


शहर में 25 कोविड व पांच सरकारी समेत 30 अस्पताल हैं। जिनमें कुल 2335 बेड हैं। चार दिन पहले जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सभी कोविड अस्पतालों को रिक्त बेड की सूचना सार्वजनिक करने और भर्ती मरीजों से शासनादेश में तय इलाज खर्च लेने के आदेश दिए थे। 

अमर उजाला ने मंगलवार को अस्पतालों की पड़ताल की, तो मरीज बेड के लिए भटकते मिले। अस्पतालों ने बेड का ब्योरा नहीं दिया। नो बेड का नोटिस चस्पा किए। बुधवार सुबह खबर का संज्ञान लेकर डीएम ने सबसे पहले कंट्रोल रूम पहुंच कर एक-एक अस्पताल में उपलब्ध बेड का ब्योरा जांचा। 

विज्ञापन

डीएम को 969 बेड खाली मिले, लेकिन अस्पतालों ने इसकी सूचना सार्वजनिक नहीं की थी। संचालकों को फटकार लगाई। एफआईआर की चेतावनी दी, तो एक घंटे में अस्पतालों ने नोटिस चस्पा करते हुए आईसीयू, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन व आइसोलेशन वार्ड में खाली बेड का ब्योरा कंट्रोल रूम पर दर्ज कराया है।

बेड के लिए 0562-2551601 पर करें फोन
स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम की शिकायतों पर कर्मियों पर डीएम भड़क गए। उन्हें शिकायतें मिल रहीं थी कि कंट्रोल रूम पर फोन नहीं उठता। मरीज भर्ती नहीं होते। ऑक्सीजन व दवाइयां नहीं मिलती। इन शिकायतों पर डीएम ने करीब एक घंटे कंट्रोल रूम स्टाफ की क्लास लगाई। 

जिलाधिकारी ने कहा, कंट्रोल रूम से अब तत्काल फोन उठेगा। अस्पतालों में खाली बेड की स्थिति बताई जाएगी। आकस्मिक स्थिति में कंट्रोल रूम फोन करने पर एक घंटे में रैपिड रिस्पांस टीम मरीज को अस्पताल में भर्ती कराएगी। मरीज कंट्रोल रूम नंबर 0562-2551601 का अधिक प्रयोग करें। 
विज्ञापन

30 कोविड अस्पतालों में कुल बेड : 2335 
खाली बेड : 969   भरे हुए : 1366

आईसीयू बेड : 567
खाली : 216
भरे हुए : 351

वेंटिलेटर बेड : 234
खाली : 137
भरे हुए : 97

बाईपेप बेड : 143
खाली : 33
भरे हुए : 110

एचएफएनसी बेड : 90
खाली : 31
भरे हुए : 59

ऑक्सीजन बेड : 1653
खाली : 685
भरे हुए : 968
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें