फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव: आगरा में 'गांव की सरकार' की चाबी निर्दलियों के पास, 10 सीटों पर दर्ज की जीत

Fri, 07 May 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

भाजपा ने जिला पंचायत के सभी 51 वार्ड में समर्थित प्रत्याशी खड़े किए थे। जिनमें 16 वार्ड में भाजपा को जीत मिली है। बसपा समर्थित उम्मीदवारों ने 17 वार्ड जीते हैं।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में विजयी जिला पंचायत सदस्य मिथलेश प्रमाण पत्र के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जिला पंचायत में सबसे ज्यादा सदस्य बसपा के जीते हैं। 51 वार्ड में बसपा ने 17, भाजपा ने 16, निर्दलीय दस, सपा पांच, रालोद दो और महान दल को एक सीट मिली है। बुधवार रात 9.30 बजे जारी हुए अंतिम परिणाम के बाद अब भाजपा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की राह कठिन हो गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला। पहली बार महान दल को एक सीट मिली है। चार दिन की मतगणना के बाद बुधवार रात 9.30 बजे रिटर्निंग अफसर पुष्पराज सिंह ने 51 वार्ड के विजयी प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी। भाजपा ने 51 वार्ड में समर्थित प्रत्याशी खड़े किए थे। जिनमें 16 वार्ड में भाजपा को जीत मिली है। बसपा समर्थित उम्मीदवारों ने 17 वार्ड जीते हैं। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशियों का बोलबाला रहा। दस वार्ड में निर्दलीय जीत गए हैं। सपा को पांच वार्ड मिले हैं।   

अध्यक्ष पद के लिए बढ़ गया संघर्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। 51 वार्ड में 28 महिलाएं जीती हैं। भाजपा और बसपा के बीच अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर संघर्ष बढ़ गया है। अब निर्दलीय प्रत्याशियों पर सबकी नजर है।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने किया धरना-प्रदर्शन
वार्ड 29 से भाजपा नेता उमेश सैंथिया की पत्नी प्रत्याशी थीं। यहां बसपा प्रत्याशी जीती है। मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने समर्थकों के साथ पुन:मतगणना की मांग करते हुए बुधवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, मतगणना निष्पक्ष नहीं है। इस संबंध में चुनाव आयोग के नाम उन्होंने ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

इन्होंने दर्ज की जीत
वार्ड- नाम-निवासी- ब्लॉक- दल
1-विजय सिंह-कुखवां-एत्मादपुर-भाजपा
2-अमरनाथ-नयाबांस-एत्मादपुर-भाजपा
3-मानवेंद्र सिंह-चावली-एत्मादपुर-भाजपा
4-हरिकृपाल-चौवड़ा-एत्मादपुर-भाजपा
5-हेमलता-सेमरा-खंदौली-भाजपा
6-बबीता देवी-रामनगर-खंदौली-रालोद
7-बृजमोहन सिंह-नादऊ-खंदौली-बसपा
8-सूबेदार वर्मा-नदोता-बरौली अहीर-बसपा
9-मंजू सिकरवार-हिंगोट खेड़िया-बरौली अहीर-रालोद
10-विरमा देवी-चमरौली-बरौली अहीर-सपा
11-हेमंत सिंह-भाड़ई-बरौली अहीर-बसपा
12-रामरती-इटौरा-बरौली अहीर-बसपा
13-विमलेश देवी-अरौली अहीर-बसपा
14-गुड्डी उर्फ राजकुमारी-कलवारी-बिचपुरी-बसपा
15-शशी उर्फ शशीकला-बराई-बिचपुरी-बसपा
16-श्यामबाबू-अरतौनी-बिचपुरी-बसपा
17-शिवपाल सिंह-रुनकता-अछनेरा-बसपा
18-घनश्याम सोलंकी-मांगरौल जाट-अछनेरा-निर्दलीय
19-चोखेलाल-जखा महुअर-अछनेरा-निर्दलीय
20-मुरारीलाल-नागर-अछनेरा-बसपा
21-पप्पू-मंडोली-फतेहपुर सीकरी-निर्दलीय
22-रामेश्वर-जाजौली-फतेहपुर सीकरी-बसपा
23-मंजू- फतेहपुर सीकरी-निर्दलीय
24-रेखा चाहर-बसैया रायमल-अकोला-भाजपा
25-रिंकी-अकोला-बसपा
26-सावित्री देवी-डाबली-अकोला-भाजपा
27-मिथलेश-रिछोहा-जगनेर-निर्दलीय
28-पूजा भदौरिया-उमरैठा-जगनेर-भाजपा
29-संगीता देवी-डूंगरवाला-खेरागढ़-बसपा
30-अशोक रावत-कागारौल-खेरागढ़-महानदल
31- बबीता सिंह-भागुपुर-खेरागढ़-भाजपा
32-शशी देवी-बेरी चाहर-अकोला-निर्दलीय
33-रजनीश-जारुआ कटरा-सैंया-भाजपा
34-जगदीश प्रसाद-लादूखेड़ा-सैंया-सपा
35-अनू शर्मा-रहलई-सैंया-भाजपा
36-मंजू भदौरिया-इनायतपुर-शमसाबाद-भाजपा
37-जितेंद्र-कुतुलपुर रोही-शमसाबाद-बसपा
38-अनीता सिंह-बांगुरी-शमसाबाद-बसपा
39-रामसखी-कौलारा कलां-शमसाबाद-सपा
40-रघुवीर सिंह-धनौला कलां-फतेहाबाद-बसपा
41-दिलकेश-पारौली सिकरवार-फतेहाबाद-निर्दलीय
42-अनिल कुमार-गढ़ी दरियाव-फतेहाबाद-निर्दलीय
43-आरती-स्वरा-फतेहाबाद-बसपा
44-कन्ही सिंह-पापरी नागर-पिनाहट-निर्दलीय
45-रामऔतार-पिढ़ौरा-पिनाहट-सपा
46-देवेंद्र प्रसाद-बाह-भाजपा
47-महेश चंद्र-बिठौली-बाह-निर्दलीय
48-कृष्णपाल सिंह-जरार-बाह-भाजपा
49-सहवीर-विक्रमपुर-बाह-बसपा
50-बनीराम सिंह-गढ़वार-जैतपुरकला-सपा
51-सीमा देवी-जैतपुरकला-भाजपा

जिला पंचायत सदस्य के कुल 51 पद
- बसपा-17
- भाजपा- 16
- निर्दलीय-10
- सपा-5
- रालोद-2
- महान दल-1
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें