जांच टीम में डॉ. राकेश कुमार जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला क्षयरोग अधिकारी को शामिल किया गया है। सीएमओ ने जिले के चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि टीकाकरण के लिए प्रयोग की जा रही वॉयल आदि की पूरी जानकारी रखें।
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि वैक्सीन नहर में मिलना चिंता की बात है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वैक्सीन कहां से आई हैं। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। चिकित्साधीक्षक करहल से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।