आगरा जिले में पांच हजार से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस फर्जी मिले हैं। इसका खुलासा लाइसेंस धारकों के रिकॉर्ड का सत्यापन कराए जाने पर हुआ है। पुलिस ने पाया कि प्रशासन के रिकॉर्ड में एक एक नाम पर दो-दो लाइसेंस और एक एक नंबर पर तीन तीन लाइसेंस दर्ज हैं।
नेशनल डाटा ऑफ आर्म लाइसेंस ( एनएडीएल ) पर ये ब्योरा मौजूद है। यही प्रशासन के पास है। चुनाव के दौरान पुलिस को यह डाटा दिया गया था। पुलिस ने सत्यापन कराया तो अधिकारी हैरान रह गए।
थानावार सूची बनी तो लाइसेंस धारक 38215 मिले, जबकि एनएडीएल पर 42103 हैं। दोनों में 5557 का अंतर पाया गया। इनमें 2892 लाइसेंस ऐसे हैं जो एक से अधिक लोगों के नाम पर हैं। 2662 ऐसे हैं जो एक एक नंबर दो दो या तीन तीन दर्ज हैं।