मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र में करंट की चपेट में आकर एक व्यापारी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में मातम का माहौल है।
घिरोर के मोहल्ला डालगंज निवासी रामकुमार गुप्ता (60) लहसुन के व्यापारी थे। रविवार की सुबह जब वह सोकर उठे तो उनका हाथ पास रखे कूलर से छू गया।
कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर वह बेसुध होकर गिर गए। आनन फानन में परिजन उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले गए। वहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।