आगरा: कोविड जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। गांवों में भी अब हालात सुधर रहे हैं। बता दें कि जिले की 690 ग्राम पंचायतों में से 169 में कोरोना संक्रमण का फैलाव है। इन गांवों में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। प्रशासन का दावा है कि 521 ग्राम पंचायतें संक्रमण मुक्त हैं। वहां कोई मरीज नहीं मिला है।
प्रशासन के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में जिले की 169 ग्राम पंचायतें संक्रमण की जद में आई हैं। इन गांवों में 15 मई तक 500 से अधिक कोरोना मरीज मिले थे। प्रशासन ने क्षेत्र में कुल संक्रमितों का ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन प्रभावित पंचायतों के आंकड़े जारी किए हैं।
प्रशासन की ओर से जारी सूची में अछनेरा, सैंया और फतेहपुर सीकरी ब्लॉक में सबसे ज्यादा 67 ग्राम पंचायत प्रभावित हैं। बाह में प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक किसी गांव में कोई मरीज नहीं है। खेरागढ़ में चार और जगनेर में तीन गांव संक्रमण की चपेट में आ चुके।