फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी से ज्यादा अंक तो ओ ग्रेड मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों (बीए, बीएससी और बीकॉम) में लागू की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अध्यादेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट www. dbrau. org.in पर अपलोड कर दी गई है। सभी संबद्ध कॉलेज इसे देख सकते हैं। इसके अनुरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन कर सकते हैं। अध्यादेश के मुताबिक सेमेस्टर परीक्षाओं में 95 फीसदी से अधिक अंक लाने पर छात्र-छात्राओं को ‘ओ’ ग्रेड और 10 ग्रेड प्वाइंट मिलेगा।
विज्ञापन

परीक्षा में 85 से 95 फीसदी तक अंक पाने वालों को ‘ए-प्लस’ ग्रेड व नौ ग्रेड प्वाइंट मिलेंगे। 75 से 85 फीसदी तक अंक पाने पर ‘ए’ ग्रेड व आठ ग्रेड प्वाइंट, 65 से 75 फीसदी अंक लाने पर ‘बी-प्लस’ ग्रेड व सात ग्रेड प्वाइंट, 55 से 65 फीसदी तक अंक पाने पर ‘बी’ ग्रेड व छह ग्रेड प्वाइंट, 45 से 55 फीसदी तक अंक पाने पर ‘सी’ ग्रेड व पांच ग्रेड प्वाइंट, 35 से 45 फीसदी अंक पाने पर ‘पी’ ग्रेड व चार ग्रेड प्वाइंट और 35 फीसदी से कम अंक पाने पर ‘एफ’ ग्रेड और जीरो ग्रेड प्वाइंट मिलेगा। सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। सभी बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट की गई है।
प्रभारी कुलपति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कॉलेजों में पढ़ाए जाने वाले रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की सूची शुक्रवार तक जारी करने के निर्देश दिए थे। सूची जारी नहीं हो पाई। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि शनिवार तक इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें