फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: आगरा में 48 घंटे से अधिक की बारिश... अब सुधरेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल

Sat, 14 Sep 2024 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 48 घंटे की बारिश कई लोगों को गहरे जख्म दे गई, लेकिन अब हालात सुधरेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन मौसम का मिजाज सामान्य रहेगा। 
 
विज्ञापन
बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 48 घंटे से अधिक की बारिश के बाद शुक्रवार को शहर का मौसम मिला जुला रहा। दिन में धूप निकली, जिससे अधिकतम तापमान में करीब साढ़े 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं पिछले 24 घंटों में 58 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई। दो दिनों में कुल 209 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन मौसम का मिजाज सामान्य रहेगा। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन


बुधवार और बृहस्पतिवार की बारिश के बाद शुक्रवार को भी मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट था। मगर, दिन में बादल और सूर्य देव के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। शाम करीब 5 बजे आसमान में बादल छाए और करीब 25 मिनट तेज बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में शहर में 58 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन



आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 31.2
न्यूनतम तापमान 24.4
सूर्योदय- 6:04
सूर्यास्त- 6:25
एक्यूआई- 34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें