फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Fire: सिंधी मार्केट में लगी आग के बाद छाया ऐसा धुआं, फूल गईं एसएन के 400 से ज्यादा मरीजों की सांसें

Thu, 23 May 2024 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सबसे बड़े कपड़ा बाजार सिंधी मार्केट में आग लगने के बाद जहां लोगों में अफरा तफरी रही, तो वहीं इसके पास स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों की सांसें धुएं से फूल गईं।  
 
विज्ञापन
Agra Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिंधी मार्केट में दोपहर बाद कपड़ों की दुकानों में लगी आग के कारण तीन घंटे तक काला धुआं इससे सटे एसएन मेडिकल कॉलेज पर छाया रहा। मेडिकल कॉलेज की दीवार सिंधी मार्केट से सटी है।
विज्ञापन

फव्वारा साइड गेट के पास नई सर्जरी बिल्डिंग और सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग के 400 से ज्यादा मरीजों की धुएं के कारण सांसें फूल गईं। काले धुएं के गुबार से मेडिकल कॉलेज में आए मरीज और उनके तीमारदार परेशान हो उठे।

धुएं के कारण अस्पताल में सभी गेट और खिड़कियाें को बंद कराया। अस्पताल के आईसीयू से लेकर वार्डों तक में मरीजों की सांसें फूल गईं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक आग और धुएं पर लगातार निगाह रखी गई। किसी भी मरीज को शिफ्ट करने की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन

बड़े-बड़े शोरूम, अग्निशामक यंत्र नहीं

सिंधी मार्केट में कपड़े के बड़े बड़े शोरूम हैं, जिनमें लकड़ी से डिजाइन कराया गया है और जबरदस्त लाइटिंग के साथ एयर कंडीशनर लगाए गए हैं। कपड़ों के शोरूम में जब आग पकड़ी तो दुकानों पर अनिवार्य अग्निशामक यंत्र भी नहीं थे। दुकानों में आग लगने पर व्यापारी और कर्मचारी सामान निकालने में लग गए। अग्निशामक यंत्र होते तो तत्काल आग को बुझाया जा सकता था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें