फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा ताज हाफ मैराथन में दौड़े देश-विदेश के ढाई हजार से अधिक धावक

Mon, 09 Feb 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ताज हाफ मैराथन
विज्ञापन
आगरा। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन, एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेसेस और नगर निगम ने रविवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से आगरा ताज हाफ मैराथन के तृतीय संस्करण का आयोजन किया। 21.1 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर के प्रारूप में दौड़ हुई। अमेरिका, ब्रिटेन, इटली सहित भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए ढाई हजार से अधिक धावकों ने इसमें प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों की गूंज, म्यूजिक बीट्स की धुनों, वंदे मातरम और भारत माता के जयघोष के बीच डीआईजी शैलेश पांडेय एवं एडिशनल कमिश्नर रामबदन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। लगभग 300 चिकित्सकों ने भी दौड़ में शामिल होकर फिटनेस का संदेश दिया। मैराथन एकलव्य स्टेडियम से क्लब चौराहा, तारघर चौराहा, करिअप्पा चौराहा, अमर सिंह गेट, हाथी घाट तिराहा, विक्टोरिया पार्क तिराहा, पुरानी मंडी तिराहा, फूल सय्यद चौराहा, ताज व्यू तिराहा, बसई मंडी, टीडीआई मॉल, तोरा चौकी होते हुए कलाल खेरिया से यू-टर्न लेकर वापस एकलव्य स्टेडियम पहुंचकर पूरा हुआ।
सभी मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल रहा। मेट्रो निर्माण के कारण खुदे मार्ग को प्रशासन ने धावकों के लिए दुरुस्त कराया था। उप नगर आयुक्त सरिता सिंह के नेतृत्व में लक्की शर्मा महेंद्र सिंह ने सफाई, प्रकाश देखी, जलभराव दूर कराया। एंबुलेंस, चिकित्सा सुविधा, हाइड्रेशन पॉइंट्स और यातायात व्यवस्था भी मुस्तैद रही।मैराथन रूट पर रूट डायरेक्टर आवेग मित्तल, एनएस लोधी, गोपाल शर्मा, प्रदीप यादव, सतनाम, उदय, हेमेंद्र, सोनू, राहुल, परमजीत, कमलकांत, तुषार और गोपाल अग्रवाल ने व्यवस्थाएं संभालीं। महेश सारस्वत, गौरव यादव, डॉ. अशोक कुशवाह, अनिल कुशवाह ने फिजियोथेरेपी सुविधा प्रदान की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य ही वास्तविक संपत्ति
डीआईजी शैलेश पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य ही वास्तविक संपत्ति है। फिट रहने के लिए नियमित दौड़ जरूरी है। स्वयं धावक के रूप में शामिल रहे एडिशनल कमिश्नर रामबदन सिंह ने कहा कि दौड़ेंगे तो फिट रहेंगे और जो फिट रहेगा, वही हिट रहेगा। आगरा स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल ने कहा कि तृतीय संस्करण अपेक्षा से अधिक सफल रहा, चतुर्थ संस्करण और भी भव्य होगा।दौड़ के पुरुष एवं महिला वर्ग के कुल 90 विजेताओं को रंगारंग माहौल में नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष संदीप ढल, सचिव डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. दिनेश राठौर, संकल्प वशिष्ठ, भरत सारस्वत, जय यादव, सर्वेश, ईशू, दीपक, गौरव गोयल, केके सोलंकी, उमेश यादव, आरती मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें