फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सामूहिक विवाह योजना में 1600 से ज्यादा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लक्ष्य से करीब साढ़े पांच सौ आवेदन अधिक आए हैं। इस वर्ष योजना का दायरा बढ़ने और प्रति जोड़ा मिलने वाली आर्थिक सहायता दोगुनी किए जाने के बाद आवेदनों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिले में 951 बेटियों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1600 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। समाज कल्याण विभाग इनकी जांच कर रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया 916 आवेदक अब तक पात्र पाए गए हैं। सरकार ने योजना के तहत प्रति जोड़ा खर्च को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया है। इसमें 60 हजार रुपये की धनराशि सीधे कन्या के खाते में (डीबीटी के माध्यम) से भेजी जाती है। 25 हजार रुपये के उपहार और 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम दिसंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। आयोजन से पूर्व टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में आए आवेदनों के चलते लाभार्थियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें