फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे की रेलिंग काट बना लिया रास्ताः सिकंदरा से मंडी समिति तक बनाए 12 से अधिक कट, आए दिन होते हादसे

Wed, 08 Feb 2023 10:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में हाईवे पर डिवाइडर पर लगाई गई रेलिंग पर लोगों ने अवैध कट बना लिए। यहीं से लोग दौड़ भागकर सड़क पार करते हैं। इससे यहां आए दिन हादसे होते हैं। 
विज्ञापन
रेलिंग काटकर अवैध रास्ता बना लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलिंग काटकर अस्थायी रास्ता हादसों का सबब बन रहा है। रुनकता से शाहदरा तक कई जगह से रेलिंग कटी हुई है। इसमें से लोग हाईवे पार कर रहे हैं। लोग हाईवे को गलत ढंग से लोग पार न करें, इसके लिए रेलिंग लगाई गई है। लेकिन, लोगों ने अपनी सुविधा के लिए रेलिंग काटकर रास्ता बना लिया है।

विज्ञापन


जिले के सिकंदरा से शाहदरा तक ऐसे करीब 10-12 जगह से रेलिंग काट दी है। इसके चलते ही बीते सप्ताह सुल्तानगंज की पुलिया पर बने कट से हाईवे पार करते वक्त युवक वाहन की चपेट में आ गया और उसके पैर कुचल गए।

संकेतक भी नहीं लगे

हाइवे पर बने फ्लाई ओवर के चढ़ान और उतार पर कोई संकेतक भी नहीं हैं। सर्विस रोड को जोड़ने के लिए कट भी हैं। इस पर वाहन तेजी से गुजरते हैं और हादसे भी हो रहे हैं। बीते दिनों ही आईएसबीटी के सामने दुपहिया वाहन चपेट में आने के बाद एक सवार की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें