फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एत्मादपुर, बरहन और आंवलखेड़ा में 100 से अधिक लोगों को लगी एआरवी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। क्षेत्र में इन दिनों निराश्रित कुत्तों के काटने से लोग परेशान हैं। शुक्रवार की शाम ही आसपास के गांवों में 12 से अधिक लोग कुत्तों के काटने से घायल हो गए। इसमें नगला गोल गांव के चार बच्चे भी शामिल हैं। शनिवार को 100 से अधिक लोगों ने एत्मादपुर, बरहन व आंवलखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए।
विज्ञापन

एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के मितावली, नगला गोल, मुखबार, बरहन, बिरूनी, नगला पचौरी, आंवलखेड़ा के कई लोगों को कुत्तों ने काटा है। नगला गोल निवासी आराध्या, विकास, अंशिका, आदित्य यादव, विनय कुमार, सीटू, प्रिंस, तेज प्रताप, अलीशा गौतम, रितेश कुमार, बॉबी कुमार, कल्पना ने बरहन में एआरवी लगवाई। वहीं एत्मादपुर स्वास्थ्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को 40 से अधिक लोगों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया। आंवलखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी 46 लोगों को एआरवी लगाई गई। इधर, नगला गोल निवासी विवेक को शुक्रवार को कुत्ते ने घायल किया था। शनिवार को तबियत खराब होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं भाजपा के क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह घायलों से मिलने के लिए शनिवार को नगला गोल गांव पहुंचे। गंभीर घायल विवेक के परिजन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

आंवलखेड़ा में सिर में काटने पर एक महिला को लगाया गया एंटी सीरम

विरुनी गांव की रामा देवी (30) को सिर पर कुत्ते के काटने पर एंटी सीरम लगाया गया है। यह इंजेक्शन पीड़ित की हालत खराब होने अथवा किसी को सिर या गर्दन पर काटने के बाद लगाया जाता है।
विज्ञापन


ऐसे करें प्राथमिक उपचार

सीएचसी आंवलखेड़ा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शरद चंद्र केसरी ने बताया कि कुत्ते के काटने वाले से हुए जख्म को बार-बार सादे धारदार पानी से साफ करना चाहिए। अगर खून निकलता है तो निकलने दे। कुछ देर तक उस पर एंटीसेफ्टिक क्रीम नहीं लगानी है। उस घाव को खुला छोड़कर रखना है। यदि घाव बड़ा है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से परामर्श ले और एक टिटनेस का इंजेक्शन अवश्य लगवा लें। अगले 24 घंटे में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर उपचार कराएं।


बिचपुरी में छह दिन में 733 लोगों को कुत्ता-बंदरों ने काटा

बिचपुरी। क्षेत्र में कुत्ता और बंदरों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते छह दिनों में 733 लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने सीएचसी पहुंचे हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को 113 मरीजों को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। इससे पहले शुक्रवार को 143, बृहस्पतिवार को 119, बुधवार को 70, मंगलवार को 81 और सोमवार को 207 मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। डॉ. राजवीर सिंह ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी पशु के काटने पर बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर उपचार कराना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें