थाना फतेहाबाद में धरने पर बैठे भाकियू भानू के पदाधिकारी व ढाबा संचालक
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मार्ग हादसे रोकने के लिए सर्विस रोड पर बने ढाबों को पुलिस ने बंद कराा दिया है। इसके विरोध में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने अधिकारियों से मुलाकात की। बात न बनने पर किसान नेताओं थाने पर आकर धरना दिया।
भारतीय किसान यूनियन भारु गुट के मजदूर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौहान के नेतृत्व में ढाबा संचालक शनिवार को एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार से मिले। उन्होंने ढाबों को दोबारा खोलने की मांग की। एसीपी ने उन्हें थाना फतेहाबाद भेज दिया। थाने पर प्रभारी निरीक्षक से बातचीत की गई। बात न बनने पर किसान नेता थाने में धरने पर बैठ गए। हालांकि प्रभारी निरीक्षक के समझाने के बाद धरना समाप्त कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद उच्च अधिकारियों से इस मामले में बातचीत की जाएगी। इस आश्वासन पर किसान नेता और ढाबा संचालक चले गए।