फोटो23सहावर में पंचकोसीय परिक्रमा को लेकर जागरुक करते लोग ।संवाद
सहावर। आगामी 1 दिसंबर को सोरोंजी में होने वाली पंचकोसी परिक्रमा को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन स्थित तुलसा गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में वक्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में परिक्रमा में शामिल होने की अपील की गई। बताया कि मार्गशीर्ष मास में हर वर्ष आयोजित होने वाली यह परिक्रमा भगवान विष्णु के तीसरे अवतार भगवान वराह की नगरी का प्रमुख आध्यात्मिक पर्व है। इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर और आस्था का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। बैठक के दौरान परिक्रमा के महत्व, परंपरा और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी पर जोर दिया गया। इस अवसर पर गौरव कुमार वार्ष्णेय, डॉ. पवन साहू, सतीश चंद्र, नवीन सक्सेना, गीतेश कुमार, सालनी, गार्गी, गौरव सैनी, विजयपाल, भागीरथ, धर्मेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद