फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाहन की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, साथी हुआ घायल

Tue, 23 Dec 2025 10:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

भरतपुर जिले के थाना लखनपुर के गांव बहुआ के नगला के पास किसी वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में महावीर छिटककर दूर जा गिरे, जबकि गुड्डू सविता (55) वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। 
विज्ञापन
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के किरावली में जयपुर हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर लगने से फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के तेहरा गांव के रहने वाले मोपेड सवार की जान चली गई। साथी घायल हो गया। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव मंडी गुड़ निवासी गुड्डू सविता और महावीर शर्मा निवासी तेहरा मंगलवार को मोपेड से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नदवई जा रहे थे। जयपुर हाईवे पर भरतपुर जिले के थाना लखनपुर के गांव बहुआ के नगला के पास किसी वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में महावीर छिटककर दूर जा गिरे, जबकि गुड्डू सविता (55) वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। 

हादसे की सूचना पर पहुंची थाना लखनपुर पुलिस उन्हें भरतपुर जिला अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन के मुताबिक चार बच्चे हैं। बड़ा लड़का सोनू (21) अहमदाबाद में नौकरी करता है। जबकि छोटा बेटा अंकित गांव में ही काम करता है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। हादसे में मौत से पत्नी मुन्नी देवी की रो-रोकर हालत खराब है। थाना प्रभारी लखनपुर ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें